18 जनवरी शिमला
प्रदेश में छठे वेतन आयोग की खामियों का मामला प्रदेश सरकार के पास पहुंच गया है। इस मामले पर हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा की।

ओकओवर में करीब एक घंटे तक हुई बैठक में मुख्य सचिव भी मौजूद रहे। शिक्षक महासंघ ने वेतन आयोग की सिफारिशों की अधिसूचना जारी करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है। महासंघ ने कहा कि हिमाचल पंजाब सरकार की ओर से जारी वेतन आयोग का अनुसरण करता आया है।
महासंघ ने पंजाब और हिमाचल के कर्मचारियों को मिले लाभों की तुलनात्मक रिपोर्ट सरकार को सौंपी। बैठक में में वेतन विसंगतियों पर चर्चा की गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा भी बैठक में रहे। प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डा. मामराज पुंडीर ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शिक्षा विभाग के कई विषयों पर चर्चा हुई, जिन्हें प्रदेश सरकार जल्द पूरा करने के लिए कार्य कर रही है।








