पर्यटन निगम को ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले एचपीटीडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएस डॉक्टर राजीव कुमार का चयन।
बिलासपुर:
लाडली फाउंडेशन एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब द्वारा संयुक्त रूप से बिलासपुर में इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है।इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 के लिए पर्यटन निगम को ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले एचपीटीडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएस डॉक्टर राजीव कुमार का चयन किया गया। लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष अजय कौशल एवं उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा ने बताया कि आईएएस डॉक्टर राजीव कुमार हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहले मैनेजिंग डायरेक्टर हैं जिन्होंने एचपीटीडीसी के सभी इकाइयों का दौरा करके उन्हें पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया। एचपीटीडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएस डॉक्टर राजीव कुमार के प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम 100 करोड़ के लाभ में आया। गौरतलब है कि इस डॉक्टर राजीव कुमार हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य करने हेतु जाने जाते हैं। इसके अलावा डॉ राजीव कुमार अपनी विलक्षण स्मरण शक्ति के कारण भी देश-विदेश में अपनी पहचान बन चुका हैं ।लगभग 19 वर्ष की आयु में ही अपनी विलक्षण स्मरण शक्ति के लिए अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के 1997 के संस्करण में दर्ज करवा चुके हैं । स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपायों को विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने ‘राजीव’ स मेमोरी डेवलपमेंट ट्रैक्सिक्स नामक किताब भी लिखी है । इसके अलावा खेल विभाग के निदेशक एवं एचआरटीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर उनके द्वारा दी गई सेवाएं लोग आज भी याद रखते हैं।








