शिमला 29 दिसंबर । राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला डुबलू के बच्चों के लिए आटोमोटिव विषय पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, (आईटीआई ) जुन्गा में तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का आयोजन किया गया । जिसमें डुबलू स्कूल के कुल 37 बच्चों ( जिसमें 13 छात्रा और 24 छात्र ) ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया । इस दौरान विद्यार्थियों को 20 घण्टे का प्रशिक्षण दिया गया ।
आटोमोटिव विषय के शिक्षक अजय कंवर ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को कक्षा शिक्षण के साथ व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना हैं, ताकि बच्चे भविष्य में रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें । प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को वाहनों की सर्विसिंग, रखरखाव और तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया । इस दौरान बच्चों को आधुनिक उपकरणों के उपयोग और वाहनों मरम्मत की बारकियों बारे भी अवगत करवाया गया ।
वोकेशनल कोऑर्डिनेटर और राजनीति विज्ञान प्रवक्ता सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण बच्चों के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित करवाया गया । जिससे वह अपने विषय से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान आर्जित कर सकें और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें, जो स्किल इंडिया व आत्मनिर्भर भारत का भी एक हिस्सा है ।
स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कपिल शर्मा ने बताया कि ऑन जॉब ट्रैनिंग से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता हैं । बताया कि बच्चों ने जिस अनुशासन से अपना तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा किया गया उसकी आईटीआई जुन्गा प्रशासन द्वारा भी प्रशंसा की गई ।








