शिमला 31 मार्च । राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 का अंतिम शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया 1 जिसमें अध्यापकों और अभिभावकों ने मिलकर आगामी शैक्षणिक सत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर विभिन्न उपायों एवं योजनाओं पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चिंतन किया गया । प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने कक्षा 9वी और 11वीं का वार्षिक परिणाम घोषित करते हुए बेहतर परिणाम के लिए सभी अध्यापको और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को बधाइयां दी । उन्होंने कहा कि इस वर्ष कक्षा 9वी और 11वीं दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा और विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम का परिचय देते हुए विज्ञान वाणिज्य और कला तीनों संकाय में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। उन्होने बताया कि कक्षा 9वी में प्रियांशी ने 630 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व 11वीं कक्षा में तीनों संख्या में शिवानी ने 462 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया । समस्त विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने इसका श्रेय प्रधानाचार्य के कुशल मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन योजनाओं तथा समस्त प्राध्यापक अध्यापक को दिया है और उनका आभार व्यक्त किया है । अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।



