सुभाष चंदेल
मुख्य अतिथि और वरिष्ठ नागरिकों ने किया पौधरोपण
सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के सौजन्य से 17 सितंबर से शुरू किए प्रदेशव्यापी सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को कुटैहला पंचायत में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर विभाग द्वारा बुजुर्गों को छाता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रणधीर शर्मा और बुजुर्गों ने पौधारोपण भी किया बुजुर्गों ने उन्हें सम्मान देने व सेवा सप्ताह के आयोजन के लिए विभाग व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला परिषद के सदस्य मान सिहं धीमान जिला भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह ठाकुर तहसील कल्याण अधिकारी स्थानीय पंचायत के प्रधान बाल किशन उप प्रधान पंचायत सदस्यों सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
बाइट ====रणधीर शर्मा उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
बिलासपूर से सुभाष चंदेल की रिपोर्ट








