सुधीर कटौच, अध्यक्ष रजिस्टर सोशल वेलफेयर क्लब इंदौरा जिला कांगड़ा ने प्रदेश सरकार के वार्षिक बजट को विकासात्मक दृष्टि से प्रगतिशील और जनहित में करार देते हुए सराहना की। कटौच ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 13 नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की।
जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसान-बागवानों और कारोबारियों के लिए कई घोषणाएं की गईं। जबकि विभिन्न विभागों के माध्यम से हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी की सौगात भी वार्षिक बजट में लाई गई है। विधवाओं, एकल महिलाओं को भी बजट में विशेष सौगात दी गई है। जबकि पंचायतीराज प्रतिनिधियों, कंप्यूटर टीचर, एसएमसी अध्यापक, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित सभी वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत पहला बजट प्रदेश में विकास करने वाला है।