शिमला 17 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया । इस पावन पर्व पर सेवानिवृत सूबेदार मेजर लाइक राम चंदेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली ।
इस मौके पर केंद्र प्राथमिक पाठशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समारोह को आकर्षक बनाया । पाठशाला के शिवांश ने देशभक्ति पर कविता तथा अंकित, यशस्विनी व श्रद्धा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला ।
प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त का दिन देश के लोगों के लिए गौरव का दिन है । देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाने में अनेक देश भक्तों और स्वतंत्रता सैनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है जिसे कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भुला पाएगा । उन्होने स्वतंत्रता संग्राम के महान सपूतों के पद चिन्हों पर चलने की बच्चों से अपील की जोकि उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगीे । एसएमसी अध्यक्ष रमेश वर्मा ने आजादी की इतिहास व महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये । कार्यक्रम में आइटीबीपी से सेवानिवृत हेड कांस्टेबल श्यामानंद, एसएमसी सदस्य, शिक्षक और स्थानीय लोगों ने भाग लिया ।
चियोग स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
Leave a comment
Leave a comment







