हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा लिए गए फैसले का अनुसरण करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के तहत इन परीक्षाओं का आयोजन एक जुलाई से कराया जाएगा और ये अधिकतम छह अगस्त तक पूरी तरह से संपन्न हो जाएंगी।
इन परीक्षाओं में प्रदेशभर में स्थापित 156 परीक्षा केंद्रों में कुल 35 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बता दें कि विवि ने ईयर सिस्टम के साथ ही बीएचएम, बीटेक और बीवॉक के ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसे आम विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ जेएस नेगी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी परीक्षा शेड्यूल को वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें किसी तरह की आपत्ति होने पर इसे विवि में दर्ज करवा सकते हैं। परीक्षा का यह शेड्यूल 21 जून को फाइनल कर दिया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य और संस्थानों के निदेशकों और परीक्षार्थियों से कहा है कि वे डेटशीट को लेकर लगातार विवि की वेबसाइट देखते रहें, इसमें बदलाव संभावित है।
Datesheet
| Examination Schedules | Date | File Download |
|---|---|---|
|
15.06.2021 | Download |
|
15.06.2021 | Download |
|
15.06.2021 | Download |
|
15.06.2021 | Download |
|
15.06.2021 | Download |
|
14.06.2021 | Download |
|
इसमें शेड्यूल के मुताबिक छात्रों का सिटिंग प्लान बनाने, हर परीक्षा से पूर्व सैनिटाइजेशन जैसी तमाम व्यवस्थाएं की जानी हैं। परीक्षा के लिए अब महज 15 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में विवि को भी कॉलेजों के खुलने का बेसब्री से इंतजार है।










