शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के SDA कॉम्प्लेक्स विकासनगर में एक दर्दनाक आगजनी की घटना सामने आई है.जहां एक बुजुर्ग की आगजनी की घटना में मौत हुई है.दमकल विभाग के मुताबिक यह घटना वीरवार सुबह करीब 4 बजे हुई जहां ब्लॉक नम्बर सी-26 में आग लगी और इस हादसे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग जिसका नाम किशोर बजाज बताया जा रहा है मौत हो गई है.आगजनी की घटना में करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है इसके अलावा 15 फ्लैट्स को आग लगने से बचाया गया है.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो विभाग ने डीएफओ डीसी शर्मा और एसएफओ भगत राम के नेतृत्व में छोटा शिमला फायर स्टेशन और मॉल रोड़ से दो वाटर टेंडर को भेजकर आग पर काबू पाया है जिससे करीब डेढ़ करोड़ की सम्पति को आगजनी की घटना होने दे बचाया गया है.लेकिन आग लगने के कारणों की जांच कर रही है








