कसौली, चायल, करोल व गालानग में एक फुट तक गिरी बर्फ, बसों के रूट हुए प्रभावित
सोलन, 4फरवरी
प्रदेश में दो दिनों से हो रही बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। खासबात यह रही की सोलन मुख्यालय में 2 से 3 इंच बर्फ़बारी हुई है।

सीजन की पहली बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल गए वही चंडीगढ़ पंजाब और हरयाणा से आए पर्यटर्कों ने भी बर्फ़बारी का खूब आंनद लिया। सोलन शहर सहित बड़ोग, कसौली और चायल में जमकर बर्फ़बारी हुई।
चायल में 1 फुट बर्फ गिरने का समाचार है। बर्फबारी से जिला के किसान-बागवानों को आगामी सीजन में अच्छी फसले होने की उम्मीद जगी हैं। बर्फबारी से यहां के किसानों को मटर, गोभी और अन्य फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जगी है। बर्फबारी होने से प्राकृतिक पेयजल स्रोत भी रिचार्ज होंगे जिससे आगामी दिनों में पानी की कमी नही नहीं रहेगी। हालांकि बर्फबारी और बारिश के कारण समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया। इससे यातायात सुविधाएं भी चरमरा गई। एचआरटीसी के करीब 10 रूट प्रभावित हुए हैं।
चायल क्षेत्र में व्यापक असर :
जिला सोलन का चायल क्षेत्र बर्फबारी के कारण शीतलहर की चपेट में आ गया । इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है । चायल बाजार और जनेडघाट में एक फुट, सिद्ध मन्दिर , काली का टिब्बा डेढ़ फुट बर्फ गिरी है। चायल शिमला बाया कुफरी , चायल कंडाघाट सड़क महोग से चायल के बीच, चायल गौड़ा , चायल झाजा , सड़क और इसकी संबद्ध कई सम्पर्क सड़के आवाजाही के लिए बंद रही। शीत लहर के कारण लोग घरों में रहने के मजबूर रहे और उन्हें गर्म कपड़ों , आग , हीटर जैसे साधनों का सहारा लेना पड़ा। वही चायल घाटी और इसके आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन व्यवसायी मौसम का तीसरा हिमपात होने से खुश है । घाटी में हिमपात देखने बड़ी संख्या में पर्यटन आते है । इससे उनके कारोबार को लाभ होता है। पर्यटन व्यवसायियों के अतिरिक्त बारिश और हिमपात से किसान बागवान भी खुश है रवि के मौसम की मटर , गेहूं सरसों जैसी फसलों और फल व फूलों के बागीचों में काम करने पौधे लगाने के लिए यह बहुत उपयोगी है ।
एचआरटीसी के करीब 10 रूट प्रभावित :
शिमला, सोलन और सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से एचआरटीसी सोलन डिपो के करीब 10 रूट्स पर शुक्रवार को बसें नहीं चली। नेरवा-सोलन, जमींदार- सोलन, धनेश्वर-सोलन, मनवा-सोलन ,सोलन -खानोग, सोलन- धारो की धार, सोलन-ममलीग, पुलवाहल -शिमला और राजगढ़- सोलन के दो रॉउट पर बसें नहीं चल पाई। इन रूट्स पर निजी बस सेवाएं भी बाधित हुई है। वहीं चायल से शिमला कुफरी मार्ग भी वाहनों के लिए पूर्ण रुप से बंद हो चुका है जिससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कण्डाघाट से से चायल वाया साधुपुल मार्ग महोग बाग से आगे वाहनों के लिए बंद है।
चायल सहित उपमंडल के कई क्षेत्रों में बारिश, हवाओं और ठंड के बीच बार-बार बिजली जाने और घंटों बंद रहने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।








