ऐंजल ने प्रदेश में प्रथम जबकि धैर्य ने दूसरे स्थान रहे
शिमला 14 मार्च । केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली के सौजन्य से बीते जनवरी माह में तृतीय राष्ट्रीय स्तरीय संस्कृत ओलम्पियाड प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया था जिसका परिणाम हाल में निकला है । इस परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जनेडघाट के चार विद्यार्थियों ने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करके विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 सोहन रांटा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए ं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जनेडघाट के भी छठी से 8वी ं कक्षा के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था। यह प्रतियोगिता कक्षावार आयोजित की गई थी। जिसमें छठी कक्षा की छात्रा एंेजल ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि कक्षा छठी के ही छात्र धैर्य ठाकुर ने प्रदेश में दूसरा व निखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कक्षा 8वीं के छात्र अभिषेक ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।

डॉ.सोहन रान्टा ने इस उपलब्धि के लिए संस्कृत अध्यापक रविन्द्र कुमार शास्त्री व परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए आगामी होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि जनेडघाट विद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। यहां पर पठन-पाठन के साथ-साथ योग्य अध्यापकों के मार्गदर्शन में हर प्रकार की गतिविधियो ं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। संस्कृत अध्यापक रविन्द्र कुमार शास्त्री का कहना है कि हमारे विद्यालय में संस्कृत को केवल एक आवश्यक विषय के रूप में ही नहीं देखा जाता अपितु विभिन्न क्रियाकलापों, गतिविधियों, खेलों व गीतों के माध्यम से विषय को
रुचिकर बनाया जाता है ताकि बच्चे आनंदित होकर संस्कृत सीख सके।



