शिमला 21 दिसंबर । मशोबरा ब्लाॅक की पीरन पंचायत में करीब 25 वर्ष पूर्व बना बागवानी प्रसार केंद्र भवन खंडहर में परिवर्तित हो चुका है । स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरूआती दौर में इस केंद्र में कुछ दिनों तक उद्याग विभाग का एक कर्मचारी अवश्य बैठा करते थे जिनके द्वारा किसानों को कीटनाशक इत्यादि दवाएं और बागवानी संबधी उपकरण उपदान पर प्रदान किए जाते थे । परंतु विभाग द्वारा कुछ महीनो ंके उपरांत इस कंेद्र को राजनैतिक दबाव के चलते बंद कर दिया गया था जिससे इस क्षेत्र की तीन पंचायतों पीरन, सतलाई और बलोग पंचायत में बागवानी गतिविधियां ठप्प पड़ गई है । पीरन पंचायत के पूर्व प्रधान दयाराम वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा अपने कार्यकाल में काफी प्रयासों के बावजूद इस प्रसार केंद्र को खोला गया था । जोकि अब खंडहर में परिवर्तित हो चुका है और विभाग इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है । दयाराम वर्मा ने सरकार से मांग की है कि इस प्रसार केंद्र को पुनः संचालित किया जाए ताकि इस क्षेत्र में भी बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा मिले ।
बता दें कि प्रदेश को अस्तित्व में आने के करीब 74 वर्षों कें बाद भी जुन्गा क्षेत्र की तीन पंचायतों पीरन, बलोग और सतलाई में किसी भी किसान के पास कोई बागीचा नहीं है जबकि प्रदेश सरकार हर वर्ष बागवानी को बढ़ावा देने पर करोड़ों रूपये व्यय कर रही है । यही नहीं 1100 करोड़ की बागवानी मिशन परियोजना से भी यह क्षेत्र अछूता रखा गया है । बता दें कि इन पंचायतों में उद्यान अथवा कृषि विभाग द्वारा किसी भी किसान का आजतक एक भी पाॅलीहाऊस स्वीकृत नहीं किया गया है । सिरमौर की सीमा पर सटे होने के कारण इस क्षेत्र को उद्यान और कृषि विभाग द्वारा उपेक्षित रखा गया है । जबकि इस क्षेत्र में आम, नींबू, आड़ू, पल्म, खुमानी और कम ऊंचाई के सेब होने की अपार क्षमता मौजूद है । स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा यदि किसानों को बागीचे लगाने और सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने बारे प्रेरित किेया होता तो बागवानी किसानों के लिए आय का अतिरिक्त साधन होती । बीते दिनों डीसी शिमला के पीरन प्रवास के दौरान लोगों ने उनके समक्ष इस मुददे को रखा गया था ।
उप निदेशक उद्यान डाॅ0 देसराज शर्मा का कहना है कि विभाग के प्रसार केंद्र को काफी वर्षों पहले पीरन से कोटी शिफ्ट कर दिया गया था । बताया कि एचडीओ मशोबरा को आदेश दे दिए गए हैं कि बलोग, पीरन और सतलाई पंचायतों में बागवानी विकास बारे लोगों को जागरूक किया जाए ।
उद्यान प्रसार केंद्र खंडहर में हुआ परिवर्तित-विभाग नहीं ले रहा सुध
Leave a comment
Leave a comment








