गौरव शर्मा बने “बिन पेंदी का लोटा”, आज फिर एक बार थामा भाजपा का दामन। भाजपा प्रत्याशी संजय सूद के पक्ष में लिया नामांकन वापिस। भाजपा को शिमला सीट पर मिलेगी बड़ी मदत।
गौरव शर्मा का संघ और भाजपा से रहा है पुराना नाता जिसके चलते वो फिर एक बार भाजपा में वापिस लोटे। उनके साथ उनके सभी प्रपोजर्स और कार्यकर्ताओं ने भी की भाजपा में शामिल हुए।मनोज भारद्वाज, यश शर्मा, योगेश कुशवाह, भूपेश शर्मा, भूषण,जीतेंद्र विजय, रवि कुमार, विजय सहित सभी ने ली भाजपा की सदस्यता।
बता दे पहले गौरव शर्मा ने कांग्रेस को समर्थन दिया था, फिर उन्होंने भाजपा को, फिर हिलोपा में समर्थन, फिर भाजपा को एक बार फिर थामा। अभी एक साल से वह आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांग रहे थे। टिकट कटने के बाद उन्होंने एक बार निर्दलय खड़े होने का फैसला किया और आज अपना फैसला लेते हुए भाजपा को अपना समर्थन दे दिया।
गौरव का राजनैतिक सफर को देखते हुए उन्होंने कई बार भाजपा का हाथ छोड़ा है और अन्य पार्टी का दामन थामा है।