पहली बार पदोन्नति के मामलों में हिमाचल में पदोन्नति में हो रहा है विलम्ब
हिमाचल प्रदेश वन विभाग कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष प्रकाश बादल ने हिमाचल प्रदेश वन विभाग में अधीक्षक ग्रेड-I,वरिष्ठ सहायक, तकनीकी स्टाफ के अनेक कर्मचारियों की पदोन्नति के मामलों में हो रहे विलम्ब को लेकर चिंता ज़ाहिर की है | प्रकाश बादल ने बताया की वन विभाग ही नहीं हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले या तो सरकार के पास लटके हुए हैं या फिर निर्वाचन आयोग में फंसे हुए हैं | प्रकाश बादल ने बताया कि यद्यपि निर्वाचन आयोग ने अपने पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि पदोन्नति के मामले में निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार को एक पत्र जारी करके स्पष्ट किया है कि स्थानान्तरण के मामले में चुनाव आयोग को कोई आपत्ति नहीं बशर्ते चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के कारण चुनावी कार्य में बाधा न पड़े | इससे स्पष्ट होता है कि निर्वाचन आयोग भी कर्मचारियों की पदोन्नति में विलम्ब नहीं चाहता | लेकिन सूत्रों के अनुसार इस पत्र को लेकर हिमाचल सरकार के आला अधिकारियों की ये राय है कि यह पत्र हिमाचल सरकार को संबोधित नहीं करता है, इस लिए प्रदेश सरकार इस पर गौर नहीं कर रही | प्रकाश बादल ने इस बारे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिख कर आग्रह किया है कि आदर्श आचार संहिता के कारण हिमाचल प्रदेश में सरकार और चुनाव आयोग के बीच हज़ारों ऐसे कर्मचारियों के मामले लटक गए हैं, जो इस महीने रिटायर होने वाले हैं| पूरा जीवन नौकरी में लगा देने के कारण आचार संहिता के बहाने हज़ारों कर्मचारियों की पदोंन्न्तियों में हो रहा विलम्ब चिंता का विषय है| प्रकाश बादल ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से आग्रह किया है कि हिमाचल के चुनाव आयोग और हिमाचल सरकार को निर्देश दें कि पदोन्नति के मामले चुनाव आयोग को न भेजे जाएं क्योंकि इस बारे केन्द्रीय चुनाव आयोग पहले ही दिशा निर्देश जारी कर चुका है| यही नहीं पदोन्नति के मामलों में विलम्ब के कारण कई कर्मचारी पदोंन्नत न होने के कारण बड़ा नुक्सान झेलने पर विवश होंगे | प्रकाश बादल ने इस बारे हिमाचल के चीफ इलेक्टोरल अधिकारी मनीष गर्ग एवं हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा है, जिसमें पदोन्नति के मामलों को इस महीने 31 मई से पहले निपटाने का आग्रह किया है, ताकि इस महीने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिले|








