शिमला 22 अगस्त । राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में रेड रिब्बन क्लब और महिला सेल के सौजन्य से ब्रेस्टफीडिंग और एचआईवी. एड्स पर पोस्टर मेकिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ करवाई गई। पोस्टर मेकिंग में हर्ष ने प्रथम, हार्दिक ने द्वितीय तथा मनोज तीसरे स्थान पर रहे । भाषण प्रतियोगिता में नितिका, महक एवं अंशिका ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में चार ग्रुप बनाए गए थे, जिनमें से समूह-डी में वैभव, उदय, अमन महक एवं दिव्यांशी ने प्रथम, समूह-सी में नेहा हीना, आँचल, तृतीय, मोनिका एवं रिद्धिमा ने द्वितीय एवं समूह-ए में रुचिका, तमन्ना अंशिका अंजली एवं नितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ0 दीपशिखा भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पढ़ती है और बच्चों का बौद्धिक विकास भी होता है ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. बॉबिजा शर्मा ने बताया कि बीते 12 अगस्त को रेड रिब्बन क्लब द्वारा इस देश को एच.आईवी. एड्स मुक्त करवाने में अपना सहयोग देने की विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई थी तथा साथ ही जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई थी। उन्होने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राचार्य, सभी प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक मौजूद रहे ।








