शिमला 30 जनवरी । स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से मंगलवार को पुलिस प्रथम सशस्त्र बटालियन जुन्गा में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 86 पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की जांच की गई । इस दौरान पुलिस महिला एवं पुरूष कर्मियों के रक्तचाप और शूगर का परीक्षण भी किया गया जिसमें रक्तचाप के 18 और शूगर के चार नए रोगियों की पहचान की गई । सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डाॅ0 मनोज शर्मा ने बताया कि शिविर में 60 व्यक्तियों के आभा कार्ड का पंजीकरण किया गया। सबसे अहम बात यह है कि डाॅक्टर ने काले बिल्ले लगाकर शिविर में अपनी सेवाएं दी ।
डाॅ0 मनोज ने पुलिस जवानों को बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना एक चुनौती बन गई । शारीरिक कार्य कम करने, आलस्य तथा खानपान बारे उचित ध्यान न दिए जाने से मनुष्य के शरीर में किसी न किसी बिमारी उत्पन्न होने लगी है । उन्होने पंुलिस जवानों को संतुलित आहार लेने तथा नियमित रूप से व्यायाम व योग करने की सलाह दी । उन्होने इस मौके पर आभा कार्ड के फायदे बारे विस्तार से जानकारी भी दी ।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब टेक्निशियन अनुराधा , सीएचओ पूनम, प्रवीण काॅउसलर, सत्य प्रकाश और आशा वर्कर अंजना ने जवानों के स्वास्थ्य जांच में अहम भूमिका निभाई ।








