टीबी मुक्त भारत के निक्ष्य अभियान बारे लोगों को किया जागरूक
शिमला 08 अगस्त । प्रथम सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 80 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा रोगियों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गई ।
सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डाॅ0 मनोज वर्मा ने बताया कि इस शिविर में रक्तचाप, शूगर, एचबी, एनीमिया इत्यादि बारे भी जांच की गई। जिसमें शूगर और टीबी 60 मरीेजों की स्क्रिनिंग की गई । इसके अतिरिक्त उक्त रक्तचाप के 10 नए मरीजों की पहचान की गई जिन्हें रक्तचाप को नियंत्रण बारे विभिन्न टिप्स व दवाएं दी गई ।
डाॅ0 मनोज ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत के निक्ष्य मित्र अभियान बारे भी शिविर मंें आए लोगों को जागरूक किया गया । डाॅ0 मनोज ने बताया कि जिस व्यक्ति को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी , बुखार हो, वजन घट रहा हो। इसके अतिरिक्त बलगम में खून आना, पसीने आना इत्यादि लक्षण पाए जाने पर ऐसे व्यक्ति को अपने निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवानी अनिवार्य है । उन्होने बताया कि जुन्गा अस्पताल में टीबी रोग के लक्षणों की जांच के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है । इसके अतिरिक्त शिविर में महिलाओं को मासिक धर्म अन्य रोगों बारे जानकारी दी गई ।
शिविर में चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 गरिमा, स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी एमएलटी अनुराधा, एसएन कविता, एनडीके काॅउसलर प्रवीण, सीएचओ डुब्लु रानी ठाकुर ने अपनी सराहनीय सेवाएं दी ।



