भारी बारिश से चम्याणा में सड़क पर आया भारी मलबा, आवाजाही ठप्प
शिमला
पहाड़ों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है। प्रदेशभर में जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं और नदी-नाले भी उफान पर हैं। शिमला में भी बीते 24 घंटों से बारिश हो रही है, जिससे लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बीती रात शिमला में हुई बारिश से चम्याणा में नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और पानी के साथ काफी मलबा सड़क पर आ गया। इससे चम्याणा के लिए आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। सुबह के समय लोगों को दूध, सब्जियां लेकर पैदल ही नेशनल हाइवे तक आना पड़ा।
वहीं सड़क को खोलने के लिए सुबह से जेसीबी मलबा उठाने में लगा दी गई है। कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर मलबे में गाडिय़ां दबी थी। वहीं दोबारा से मलबा आने से शनिवार को फिर से चम्याणा सड़क पूरी तरह से बंद हो गई और लोग पैदल ही आना पड़ा।



