शिमला 06 सितंबर । मशोबरा ब्लॉक की दरभोग पंचायत में भारी वर्षा और भूस्खलन से लोगों के रिहायशी मकानों, गौशालाओं और फसलों व खेतों की बहुत नुकसान पहूंचा है । दरभोग पंचायत की प्रधान तारा तनु भारद्वाज, उप प्रधान जोगिन्द्र ठाकुर और वार्ड सदस्य कृष्णा नदं ने पंचायत के सभी वार्डों का दौरा करने के उपरांत बताया कि पंचायत के काग गांव के रामस्वरूप और प्रेम सिंह की गौशाला एवं मकान को नुकसान पहूंचा है । कूफटू गांव के ध्यान सिंह व रमेश कुमार के रिहायशी मकान भूस्खलन से खतरे की जद में आ गए है । इसी प्रकार कूफटू गांव के सुनील, मोहन सिंह, नरेश और दयानदं बघना के प्रभुदयाल, डुमेहर के शेर सिंह, कोटीधार के मंदीप बींचड़ गांव के कन्हैया लाल के रिहायशी मकानो को भी खतरा बना हुआ है । इन्होने बताया कि काग गांव के भूपंेन्द्र की गौशाला भूस्खलन में क्षतिग्रस्त हुई है । जबकि खील बाईला के इंद्रजीत और सुमित्रा देवी , क्यारी गांव के बलदेव सिंह सहित अनेक किसानों की गौशाला और मकान को भारी वर्षा से नुकसान हुआ है । इन्होने बताया कि पंचायत की सभी संपर्क टूट चुकी है । इसी प्रकार भराड़िया से दरभोग मुख्य मार्ग पर भी जगह जगह लहासे आए हुए हैं ।








