शिमला: हिमाचल सरकार ने दो दिन पहले ही कर्मचारियों को लेकर हायर ग्रेड पे से जुड़ी सैलरी कटौती के नोटिफिकेशन जारी हुई थी.
सरकार ने महज दो दिनों में ही होल्ड कर यू टर्न ले लिया है. सरकार के इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है. वहीं, 6 सितंबर 2022 को पूर्व सरकार के समय में हायर ग्रेड पे को लेकर जारी हुई अधिसूचना को शनिवार को सरकार ने वापस ले लिया था, जिससे प्रदेश में में कर्मचारियों के बीच वित्तीय नुकसान को लेकर हड़कंप मच गया था.
विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी थी. इसको लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं संघ सहित कई कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फैसले को वापस लेने की मांग की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का वेतन न काटे जाने का आश्वासन दिया
सीएम सुक्खू ने कहा कि, “भविष्य में जो भी कर्मचारी लगेंगे, उन्हें एडिशनल इंक्रीमेंट नहीं दी जाएगी. जिन्हें दे दिया है, उनसे वापस नहीं लिया जाएगा.
हायर ग्रेड-पे को खत्म करने की नोटिफिकेशन के विरोध में हिमाचल सेक्रेटेरिएट के कर्मचारियों ने सोमवार, 8 सितंबर को सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया. दूसरे विभागों के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में आज (सोमवार) शिमला के पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री से मिलने शिमला पहुंचे. कर्मचारी संगठनों ने हायर ग्रेड-पे की नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग की.”
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राइडर में थोड़ी सी क्लेरिफिकेशन करनी है. किसी भी कर्मचारी की सैलरी में 8 हजार से 10 हजार की कटिंग होगी. इसमें अमेंडमेंट की जाएगी. उन्होंने कहा कि भविष्य में जो कर्मचारी लगेंगे उन्हें एडिशनल इंक्रीमेंट नहीं दिया जाएगा.
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि, “शनिवार, 6 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी हुई है. जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को 5 हजार से 15 हजार का नुकसान हर महीने होना था. उन्होंने कहा कि इसके बारे में हम मुख्यमंत्री से मिले, उन्होंने कर्मचारियों को नोटिफिकेशन को वापस करने को लेकर आश्वासन दिया है. वहीं जो कर्मचारी यहां आए हैं, उनको हमने आश्वासन दिया है कि नोटिफिकेशन को वापस लेने को लेकर हमारी मुख्यमंत्री से बात हो गई है. हम फाइनेंस सेक्रेटरी से भी मिले हैं, उन्होंने भी नोटिफिकेशन को वापस करने का भरोसा दिया है.”
संजीव शर्मा ने कहा कि, इस तरह की नोटिफिकेशन का कर्मचारियों पर बहुत बड़ा असर होने जा रहा था. उन्होंने कहा कि 6 सितंबर 2022 को नोटिफिकेशन हुई थी, जिसमें 2 साल बाद जब कर्मचारी नियमित होता है तो उन्हें हायर ग्रेड पे दिया जाता था, लेकिन अब इस नोटिफिकेशन को वापस ले लिया था. उन्होंने कहा कि 2012 में भी किसी भी कर्मचारी की सैलरी न काटे जाने को लेकर एक नोटिफिकेशन निकली थी. 6 सितंबर 2025 को जो नोटिफिकेशन निकली थी, वह गलत थी. उन्होंने कहा कि, जब हमने मुख्यमंत्री को इन सभी बातों को लेकर अवगत करवाया तो उन्होंने इस बात को समझा और नोटिफिकेशन को वापस लेने का भरोसा दिया.








