हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने हाल ही में जयराम सरकार के फैसला का अनुसरण करते हुए कॉलेजों में परीक्षाओं का आयोजन करवाने के लिए संभावित डेटशीट जारी की थी। जिसके बाद अब सूबे के कॉलेजों में प्रस्तावित परीक्षाओं के आयोजन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।
ताजा अपडेट के अनुसार 25 जून से शिक्षकों को भी कॉलेजों में बुलाया जाएगा। कॉलेज परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए एक-दो दिन के भीतर कॉलेज प्रिंसिपलों के साथ उच्च शिक्षा निदेशक बैठक भी करेंगे।
वहीं, प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में बीस जून के बाद सैनिटाइजेशन को लेकर विशेष अभियान शुरू होगा। एक जुलाई से कॉलेजों में प्रस्तावित परीक्षाओं को देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है।








