हिमाचल प्रदेश के युवाओं के बीच नशे का क्रेज किस कदर बढ़ चुका है कि आप इस बात कान्दाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अब सूबे के युवा सिर्फ नशे का सेवन ही नहीं कर रहे बल्कि इसके धंसे से सीधे तौर पर जुड़े भी हुए हैं। ताजा मामला बिलासपुर जिले के कोसरियां सेक्टर से सामने आया है। जहां पर पुलिस ने किराये के कमरे में रह रहे कुछ युवकों को चिट्टे के साथ धर दबोचा।
पकड़े गए लड़कों में एक लड़का किसी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी का है। बताया गया कि पुलिस को इस सम्बन्ध में पुख्ता जानकारी मिली थी कि कोसरियां वाटर टैंक के पास भड़ेत्तर निवासी शुभम एक मकान में किराये पर रहता है। 5-6 अन्य लड़के भी उसके साथ रहते हैं। ये सभी युवक चिट्टे के व्यापार में संलिप्त बताए जा रहे हैं। इसके बाद जब पुलिस ने मौके पर धावा बोला तो उन्हें वहां 29।99 ग्राम चिट्टे के साथ ही डिजिटल वेइंग मशीन भी बरामद हुई।
ओयल पंचायत प्रधान एवं नगर सुधार समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार व प्रेस सचिव तनुज सोनी की मौजूदगी में आरोपी युवकों के कमरे की तलाशी ली गई थी। चिट्टा व डिजिटल वेइंग मशीन कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने सभी युवकों को भी हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।








