शिमला। हिमाचल प्रदेश में में अगले साल यानी 2022 में कुल 10 आईपीएस और एचपीएस अधिकारी रिटायर होने जा रहे हैं। इस बारे मुख्य सचिव अनिल खाची की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक़ अगले साल तीन आईपीएस अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। वहीं, सात एचपीएस अधिकारी भी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
- आईजी दक्षिणी रेंज हिमांशु मिश्रा- 31 मई 2022
- आईजी क्राइम इंवेस्टीगेशन विभाग (इंटेलीजेंस) दिलजीत कुमार ठाकुर- 30 अप्रैल 2022
- डीआईजी जेल सुनील कुमार- 28 फरवरी 2022
ये रहे तीन एचपीएस अधिकारियों के नाम, जानें कब होंगे रिटायर
- कमाडेंट होम गार्ड कुल्लू संजीव लखनपाल- 31 जनवरी 2022
- एएसपी शिमला विजय कुमार- 31 अगस्त 2022
- डीएसपी लीव एंड रिजर्व ट्रैफिक, टूरिस्ट, रेलवे शिमला पदम दास ठाकुर- 31 अगस्त 2022
- डीएसपी दूसरी आईआरबी सकोह कांगड़ा जगदीश चंद- 31 मार्च 2022
- स्टाफ ऑफिसर ऑफिस ऑफ आईजी सेंट्रल रेंज मंडी राम देव- 31 जुलाई 2022
- डीएसपी सीएंडटीएस हेड क्वार्टर शिमला माया भगत- 30 अप्रैल 2022
- डीएसपी सीएंडटीएस हेडक्वार्टर शिमला शंकर लाल- 31 मार्च 2022








