ऊना 27 जनवरी
ओलपिंक की गोल्ड मेडल विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पदमश्री चरणजीत सिंह का निधन हो गया है। वे 92 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वीरवार को उन्होंने ऊना के अपने घर में अंतिम सांस ली। सुबह बजे उनका निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह ऊना जिला मुख्यालय के पीरनिगाह रोड पर रहते थे। उनका जन्म 3 फरवरी 1931, ऊना में हुआ था। वह पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और 1964 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।








