रामपुर, 30 अगस्त।
कल रात हुई भारी बारिश और भूस्खलन से रामपुर क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। पटवार वृत देवठी के गांव शील प्रोग में तीन आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावितों में तुलसी दास पुत्र कालू, लेखराज पुत्र रामसेन और हरीश कुमार पुत्र बीरबल शामिल हैं। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
इसी बीच गांव थला (मौजा थला), डाकघर मुनिश बहाली में भी भूस्खलन से मकानों को क्षति पहुंची। इस घटना में गोपी चंद और प्यारे लाल पुत्र देवी सरन के घर प्रभावित हुए, जबकि दो लोग—हेमंत पुत्र प्यारे लाल और प्यारे लाल पुत्र देवी सरन—घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।








