मंडी,3फरवरी
हिमाचल प्रदेश में पुलिस द्वारा लगातार लिए जा रहे एक्शन के बावजूद सूबे में नशा तस्करी के मामले कहीं से भी कम होने नहीं दिखाई पड़ रहे। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के मंडी जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां पर पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त पति-पत्नी की जोड़ी को चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा है।

बताया गया कि जिला के पुलिस थाना औट के तहत पड़ने वाले क्षेत्र टकोली में ये दोनों आरोपी किराए के मकान में निवासरत थे। बताया गया कि ये दोनों मजदूरी की आड़ में सफ़ेद नशे के काले धंधे का संचालन कर रहे थे। इस बीच पुलिस को कहीं से इनकी खबर मिल गई थी।
इसके बाद पुलिस का एक दल एएसआई आलमगीर के नेतृत्व में इनके ठिकाने की तलाशी ली तो कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में इन्होंने अपना नाम नरेश 29 वर्ष व 23 साल की इस की पत्नी जो हरियाणा के हांसी के निवासी बताया है।
नशे की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के उपरांत रिमांड हासिल कर आगामी तफ्तीश की जाएगी। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।








