अटल शिक्षा नगर, कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयन्ती दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ० श्रीकांत शर्मा जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों व शिक्षकों ने हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयन्ती दिवस से सम्बंधित अपने विचार प्रस्तुत किये और अन्य प्रस्तुतियां भी दी।
इस शुभ अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ० अंजु सक्सेना ने अपने भाषण में पच्चीस जनवरी 1971 से लेकर आज तक की हिमाचल प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी को हिमाचल प्रदेश को सभी बुराइओं से मुक्त करने और देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटी, लोक गायन व बन्दे-मातरम को सभी ने बेहद पसंद किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ० श्रीकांत शर्मा जी ने आईईसी यूनिवर्सिटी के समाज कल्याण के सभी प्रयासों की सराहना की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के अन्त में सभी को मिठाई बाँट कर हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयन्ती दिवस की बधाई दी गई। इस पुरे कार्यक्रम में सोशल डिस्टन्सिंग के सभी नियमों का पालन किया गया।








