शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोविड-19 टीकाकरण में हिमाचल प्रदेश देशभर में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि इस समय 18 वर्ष से अधिक आयु के 96 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 5 जिलों में तो पहली डोज लगाने का पहला दौर पूरा हो चुका है तथा सरकार का प्रयास है कि 31 अगस्त या 1 सितम्बर तक सभी लोगों को पहली डोज लगे। जयराम ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश वैक्सीन की पहली डोज लगाने वाला पहला राज्य बनने की उपलब्धि हासिल कर लेगा।








