केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए सरकार के पास जमा करवाने के लिए नहीं बची धनराशि

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई अतिउत्साहित टिप्पणी जो की मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर की गई है को हास्यास्पद बताया है. सुधीर शर्मा कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बड़े उत्साहित होकर कह रहे हैं की मुख्यमंत्री का 19 तारीख़ का दौरा धर्मशाला के विकास को चार चाँद लगाएगा. उन्होंने कहा यह चार चाँद पूर्णिमा के नहीं बल्कि अमावस्या के चार चाँद हैं और चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पिछली सरकार के विकास कार्यों को अपने खाते में गिनाने के लिए और ठप पड़े विकास की लीपापोती करने के लिए धर्मशाला आ रहे हैं। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि
वॉर म्यूज़ियम का पिछली सरकार में ही उद्घाटन हो चुका था जिसे इस सरकार ने चार वर्ष ताला लगाकर रखा और अब उसी भवन का फिर उद्घाटन करवाने का कार्यक्रम है ये न केवल धर्मशाला की जनता बल्कि हमारे वीर सैनिकों के साथ भी एक भद्दा मज़ाक है।
भाजपा सरकार पर सवालिया निशाना दागते हुए उन्होंने पूछा कि कि क्या यह सत्य नहीं है केंद्रीय विश्वविद्यालय के अब धर्मशाला कैंपस को केवल मात्र इसलिए छोटा कर दिया गया है क्योंकि सरकार के पास एनपीवी जमा करवाने के लिए धनराशि ही उपलब्ध नहीं है और दोबारा से नाप नपाई करके कांग्रेस सरकार के समय में प्रस्तावित भूमि से अब केवल मात्र 25 प्रतिशत हिस्सा ही नए प्रारूप में रखा गया है।
धौलाधार होटल का विस्तार और सौंदर्यीकरण एशियन डेवलपमेंट बैंक से आए पैसों द्वारा हुआ है जोकि पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान धर्मशाला चुनाव क्षेत्र के लिए स्वीकृत हुए थे। धर्मशाला में बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड का कांग्रेस के समय में स्मार्ट सिटी में भी प्रावधान रखा गया है और कॉन्ग्रेस सरकार ने भी शिलान्यास कर बीओटी के तहत में प्रावधान किया था पर हिमाचल में भाजपा के 4 साल गुजर जाने के बाद भी धर्मशाला बस स्टैंड अपनी बुरी हालत पर रो रहा है.
अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर पर सुधीर शर्मा कहते हैं कि ज़ोरावर स्टेडीयम में पहले ही फुटबॉल अकादमी प्रस्तावित है जिस के लिए पूर्व सरकार के समय का पैसा आया हुआ है और उसके ठीक सामने आधुनिक इंडोर जिम् तथा झील प्रस्तावित है, जिसका पिछली सरकार के समय में शिलान्यास किया गया था।
उन्होंने कहा कि स्टेडीयम खेलों के लिए है ना की कंक्रीट के जंगल खड़े करने के लिए इस से छेड़छाड का पुरज़ोर विरोध होगा।
बहुप्रतीक्षित परियोजना धर्मशाला रोपवे पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है यह रोपवे 140 करोड़ रुपय में टाटा कम्पनी को दिया गया था। इसे आज से लगभग साड़े तीन वर्ष पहले चालु होना था।
क्या कारण रहे की इसकी लागत 140 करोड़ से बड़कर 200 करोड़ को पार कर गयी ?
उन्होंने सवाल उठाया कि रोपवे शुरू होने वाले स्थान में पार्किंग का काम अभी तक शुरू क्यूँ नहीं हुआ ? एक बार फिर भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा क्या यह सच नहीं है की सरकार के ढुलमुल रवैए के चलते टाटा ने अपने इस प्रोजेक्ट के शेयर दूसरी कंपनियों को भी बेच दिए हैं ?
प्रोजेक्ट में देरी होने के कारण जो सरकारी ख़ज़ाने को चपत लगी है उस की ज़िम्मेवार वर्तमान सरकार है।अगर सरकार इतनी ही प्रगतिशील होती तो शिमला और हिमानी चामुंडा रोपवे का काम शुरू करवाती।
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि जितने भी प्राजेक्ट्स का उदघाटन आनन फ़ानन में होने जा रहा है सब कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार के समय के हैं, चार वर्ष में एक नया काम सरकार नहीं कर पाई है जो वाकई शर्मनाक है।
सुधीर शर्मा ने दागे सवाल, सरकार पर यह सवाल, पूछा इनका क्या हुआ
दूसरी राजधानी का क्या हुआ ?
दाडी में बन ने वाले स्वतंत्रता सेनानी भवन का काम अभी तक शुरू क्यूँ नहीं हुआ ?
योल कैंटोन्मेंट के लिए सरकार ने क्या किया ?
गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार में विलंभ क्यूँ ?
आइ टी पार्क चैतडु के लिय प्रस्तावित धनराशि कहाँ है ?
केंद्रीय विश्विध्यालय के लिय जब भूमि चिन्हित थी तो दोबारा से लीपा पोती क्यों ?
इंडोर स्टेडीयम के साथ बन ने वाले साईं के हॉस्टल का क्या हुआ ?
नरघोटा में हिमुडा द्वारा ली गयी भूमि पर बन ने वाली न्यू टाउनशिप का क्या हुआ ?
हिमानी चामुंडा रोपवे का क्या हुआ ?
धर्मशाला स्मार्ट सिटी में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की जाँच क्यूँ नहीं ?








