शिमला 2 अप्रैल। किसान उत्पादक कंपनी के लिए शेयर पूंजी अनुदान निधि योजना पर कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । सयुंक्त कृषि निदेशक डॉ0 रघबीर सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । उन्होने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की अर्थब्यवस्था कृषि पर आधारित है । किसान संगठन, प्रगतिशील किसान, संगठन बनाकर इस ईजीएफ स्कीम तथा अन्य योजनाओं का लाभ अवश्य उठा सकते हैं ं। इस अवसर पर लघु कृषक कृषि ब्यापार संघ के प्रतिनिधि एसबी कटियार ने बताया की लघु कृषक कृषि ब्यापार संघ भारत सरकार का एक पंजीकृत संस्था है जो भारत सरकार कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय के अधीन काम करता है। इस योजना के प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे है ताकि किसान इसका लाभ उठा सके । इस योजना का मुख्य उददेश्य किसान उत्पादक संगठन कंपनियों के शेयर पूंजी आधार को मजबूत बनाने में सहायता प्रदान करना है , जिसके तहत पात्र कृषक संगठन शेयर धारक सदस्यों को शेयर पूंजी अंशदान के बराबर राशी अनुदान में प्राप्त करने में समर्थ बनाती है । इस योजना के तहत अधिकतम 15 लाख तक अनुदान प्राप्त किया जा सकता है ।
डॉ0 अजब कुमार नेगी, उप निदेशक कृषि जिला शिमला ने इस कार्यक्रम को सफल वनाने में सभी विभागों के अधिकारियो, कृषक समूहों व अन्य पदाधिकरियो का धन्यबाद किया ।
शिविर में इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि, कृषि निदेशालय, डाॅ0 समीर शर्मा, उप निदेशक बागवानी, अग्रमी बैंक, नाबार्ड, जिला कृषि अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, किसान सगठन व एनजीओ के प्रतिनिधि, प्रगतिशील कृषक,बैंक के अधिकारी, और कंसल्टेंट पी0 पाढ़ी मौजूद रहे।








