चण्डीगढ़ मनाली N H 205 पुलाचड के पास होटल हिमाचल हिल के पास सुबह ही एक पिंक आप गाड़ी नम्बरPb–10 HP-6825 सड़क से लगभग 60–70 फ़ीट सड़क से नीचे खाई में गिर गई।यह पिक अप कुल्लू से टमाटर लोड करके लुधियाना जा रही थी।
जैसे ही गाड़ी स्वारघाट से आगे पुलाचड के पास पहुंची। तो चालक नावेद कुमार द्वारा गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। और गाड़ी सड़क के बाईं तरफ ढांक में जा गिरी।जिस कारण राजिन्द्र कुमार और नावेद कुमार निवासी लुधियाना को चोटें आई हैं। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए PHC स्वारघाट भेज दिया है। पुलिस ने चालक के विरुद्ध पुलिस थाना स्वारघाट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।








