शिमला
हिमाचल प्रदेश की उच्च कक्षाओं में हैल्थ एंड वैलनैस पर इंट्रैक्टिव सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को छात्रों के अधिगम स्तर में वृद्धि के बारे में शिक्षकों को अभिभावकों के साथ नियमित चर्चा करनी होगी। साथ ही बच्चों की पढ़ने, लिखने तथा गणित में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनके पोर्टफोलियो बनाने होंगे। स्कूलों में यह सभी गतिविधियां एक साथ करवाई जाएंगी। कक्षा का संचालन समूहों में करवाया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में 5500 से अधिक विंटर वैकेशन स्कूल हैं।






