मानव भारती, एपीजी व आईईसी यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़े के चलते जांच के घेरे में –विधानसभा में आया लिखित जबाब
Shimla, 09march
हिमाचल प्रदेश में तीन यूनिवर्सिटीज के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी डिग्री घोटाले के बारे में जांच चल रही है। मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन के ख़िलाफ़ धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भारतीय दंड संहिता थाना धर्मपुर में दर्ज हुआ है। मानव भारती पर हज़ारों फ़र्ज़ी डिग्री करोड़ों में बेचने का मामला चल रहा है। जबकि दूसरा मामला एपीजी यूनिवर्सिटी शिमला के ख़िलाफ़ 420, 467, 468, 471, 120-बी,201 के तहत पुलिस थाना राज्य गुप्तचर विभाग भराड़ी में दर्ज़ किया गया है।

इसी के साथ आईईसी विश्वविद्यालय कालूझंडा बरोटीवाला, बद्दी के ख़िलाफ़ 465, 467, 468, 471, 34 भारतीय दंड संहिता व 66 सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत पुलिस थाना बरोटीवाला में पंजीकृत हुआ है। जिनमें जांच चल रही है।पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश से प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक कि जांच में फ़र्ज़ी डिग्री से किसी व्यक्ति द्वारा हिमाचल प्रदेश में नौकरी पाने का मामला संज्ञान में नही आया है। हालांकि अभी इस पर जाँच जारी है। ये जबाब नैना देवी कांग्रेस के विधायक राम लाल ठाकुर द्वारा पूछे सवाल के जबाब में शिक्षा मंत्री के सौजन्य से लिखित जबाब में आया है।







