पंचायतीराज विभाग ने तीन दिन के भीतर मांगे आपति और दावे
शिमला 11 मार्च । मशोबरा ब्लॉक की पीरन पंचायत का विभाजन करके नई पंचायत धाली का गठन किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए पंचायतीराज विभाग ने संबधित क्षेत्र के लोगों से आपति और दावे मांगे गए हैं । हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसारं पीरन पंचायत का विभाजन करके धाली को नई पंचायत बनाना प्रस्तावित है जिसमें पीरन पंचायत के उप गांव धाली, शिल्ली, बागड़ा, चलोग, खील सेर, आंजी, डुमैहर, दोची, पाली, पजाल, पनीसेर के अलावा साथ लगती सतलाई पंचायत के ठूंड वार्ड को सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है । नई पंचायत के गठन के उपरांत पीरन पंचायत में केवल दो राजस्व गांव पीरन और ट्राई के साथ अन्य उप गांव रहेगें । इसी प्रकार साथ लगती सतलाई पंचायत में ठंूड वार्ड को छोड़कर अन्य सभी गांव सतलाई चिखर, कटैंया मझार, जुग्गर और जंगल करोली इसी पंचायत में रहेंगे ।
अतिरिक्त निदेशक पंचायतीराज के अनुसार संबधित क्षेत्र के लोग अधिसूचना के जारी होने से केवल तीन दिन के भीतर अपने आपति एवं दावे उपायुक्त शिमला को प्रेषित कर सकते हैं ।








