ऊना। एंट्री टैक्स के विरोध में जारी धरने के कारण मेहतपुर बॉर्डर पर यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए इस मार्ग को अस्थायी रूप से वाहनों के लिए बंद कर दिया है, जिससे हिमाचल और पंजाब के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यातायात को सुचारू बनाए रखने और लोगों की असुविधा कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। नंगल से ऊना की ओर आने वाले वाहनों को अजोली मोड़, संतोषगढ़ और नंगरां डीसी चौक होते हुए भेजा जा रहा है, जबकि ऊना से नंगल जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।
इसके अलावा, हिमाचल से ऊना होते हुए पंजाब जाने वाले वाहनों को भटोली चौक, भटोली रोड और बास मार्ग से नंगल की ओर डायवर्ट किया गया है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बनाकर ही यात्रा करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा



