जसवां
परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते चम्बापतन मे शनिवार सुबह आर्मी से रिटायर सैनिक अपने घर के स्टोर में ही गले मे फन्दा लगाकर अपनी जान दे दी है।मृतक की पहचान कश्मीर सिंह पुत्र मेहर सिंह (55) के रुप मे हुई है। सूचना मिलते ही थानेदार चिरन्जीलाल शर्मा के नेतृत्व मे मौके पर पहुची रक्कड़ पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर हर पहलू पर जांच करते हुए उसका पोस्टमार्टम करवाकर रिटायर सैनिक का पार्थिव शरीर परिजनो के हवाले किया पुलिस की प्राम्भिक जांच मे मृतक कश्मीर सिंह बिमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
पुलिस की मिली जानकारी के अनुसार मृतक कश्मीर सिंह का बेटा भी आर्मी मे है कहा जा रहा है कि शनिवार सुबह मृतक की पत्नी को पति कही नजर नही आया तो उसने जब घर की तालाशी ली तो यह घर के स्टोर मे लगी पखे की कुंडी से फन्दा लगाकर लटके हुए थे उसी वक्त परिजन उसे नीचे उतार कर सिविल अस्पताल देहरा उपचार हेतु ले गये लेकिन वहा डाकटरो उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल सिह ने बताया कि रक्कड़ पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है मृतक कश्मीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दी है।



