रामपुर बुशहर।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र झाकड़ी में युवा कांग्रेस के प्रधान व अन्य कार्यकर्ताओं ने घड़ी दार मजदूर वह करो ना संक्रमित लोगों की सहायता का बेड़ा उठाया है। जाखड़ी जॉन के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राज कुमार ने कहा है कि जितने भी कोरोना संक्रमित मरीज है उनको मास्क, सैनिटाइजर व घर घर जाकर उनके घरों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ जो लोग धारीदार मजदूर हैं उन्हें भी राशन किट , सैनिटाइजर और मास्क दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के प्रधान राज कुमार ने कहा है कि यह मुहिम 18 दिनों से लगातार चलाई जा रही है जिसमें जरूरतमंदों को राशन हो खाना दिया जा रहा है। अध्यक्ष राजकुमार का कहना है कि धारीदार मजदूर करो ना काल में बहुत प्रभावित हुए हैं इसको देखते हुए युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता ने मजदूरों को सहायता प्रदान की है और इसके साथ कोरोना प्रभावित परिवार की भी पूरी मदद कर रहे हैं। उन्हें किसी भी चीज की जरूरत होती है वह उसे पूरा करने की कोशिश रहे हैं।
अध्यक्ष राजकुमार ने का कहना है इस मुहिम में विशाल मेहता उपप्रधान झाखड़ी, पूर्व प्रधान हरिदास राठौर, महिला अध्यक्षा दीपना ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष जीवन ठाकुर, सीमा कौशल, रूप दासी, जय प्रकाश शर्मा, सुमित्रा शर्मा, युवक मंडल, अन्य सदस्य और झाखड़ी पावर प्रोजेक्ट हेड पी एस नेगी ने इस कार्यक्रम में भरपूर सहायता प्रदान की। राजकुमार ने सबका आभार व्यक्त किया और आने वाले टाइम में भी इस तरह की सेवाएं देते रहेंगे।










