शिमला 29 अगस्त । बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण जुन्गा साधुपुल रोड़ भारी भूस्खलन होने के कारण कून नाला अवरूद्ध हो गया है जिसे लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है । सहायक अभियंता लोनिवि जुन्गा देवेश ठाकुर ने बताया कि इस रोड़ को शनिवार तक भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा । इस रोड़ पर बसों की आवाजाही रूक जाने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी । उन्होने बताया कि जुुन्गा भड़ेच रोड़ और बधावणी रोड़ भी बंद हो गया था जिसे सांय तक आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा । इसी प्रकार जनेडघाट डुब्लु रोड, कूफरी चायल रोड़ वाहनों की आवाजाही के लिए खुले हैं ।
देवेश ठाकुर ने बताया कि छलंडा पीरन जघेड़ रोड़ भी नारिगा पुल के पास भारी भूस्खलन से टूट गया है जिसे केवल हल्के वाहनों के लिए खोला गया है । उन्होने इस रोड़ पर निजी बस ऑपरेटर से बस ने चलाने का आग्रह किया है । उन्होने बताया कि जिस हिस्से पर सड़क टूटी है वहां पर उपर की साईड सड़क खोलना जोखिमपूर्ण कार्य है चूंकि सड़क उपर की साईड से खोलने से कैंची से उपर वाली सड़क का हिस्सा टूट सकता है । उन्होने निजी बस ऑपरेटर से आग्रह किया है कि डंगे लगने तक इस पर बस न चलाए ।
जुन्गा साधुपुूल सड़क कून नाला में हल्के वाहनों के लिए खुली
Leave a comment
Leave a comment








