ब्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश कांगड़ा ग्रामीण एवं कृषि बैंक के चेयरमैन कमलनयन ने कहा की पूरी दुनिया में पत्रकारिता के समान और स्वतंत्रता के साथ सुरक्षा और सुनिश्चिता के उद्देश्य से विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है भारतीय संविधान में प्रेस की स्वतंत्रता को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में मूल अधिकारों के अंतर्गत शामिल किया गया है।
ग्रामीण बैंक के चेयरमैन कमल नयन ने कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में मीडिया संस्थानों का महत्व अधिक होने के साथ ही उनके लिए चुनौतियां भी अधिक हैं कमलनयन ने कहा कि प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का दायित्व बहुत अधिक हो जाता है।
जब पूरा विश्व करोना जैसे संकट से उबरने की कोशिश में लगा हुआ है उन्होंने सभी पत्रकारों को इस आपदा की घड़ी में हिम्मत और जवाबदारी से कर्तव्य निर्वहन के लिए बधाई दी



