शिमला 08 नवंबर । भाजपा नेत्री एवं पूर्व उपाध्यक्षा सक्षम गुडिया बोर्ड रूपा शर्मा, कसुंपटी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका, देवराज कश्यप, शशांक अत्री, कमल ठाकुर, भूपेन्द्र कंवर और पवन शर्मा ने शनिवार को जारी संयुक्त बयान में कहा है कि जहां एक तरफ सीएम खजाना खाली होने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पंचायत चुनाव नजदीक आते ही कसुंपटी के विधायक एवं काबीना मंत्री अनिरूद्ध सिंह लाखों की घोषणाएं करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं । इनका कहना है कि अनिरूद्ध सिंह ने मंत्री बनने के उपरांत बीते तीन वर्षों में कभी कसुपंटी निर्वाचन की सुध नहीं ली और जैसे की पंचायत चुनाव आने लगे हैं मंत्री बीते एक महीने से विधानसभा की पंचायतों में नुक्कड़ सभाएं करने लगे हैं ।
रूपा शर्मा और जितेन्द्र भोटका ने अनिरूद्ध सिंह से सवाल पूछा है कि बीते वर्ष कोटी कॉलेज के उदघाटन के दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खु से जो घोषणाएं करवाई थी वह एक वर्ष बीत जाने के बाद भी किन कारणों से पूरी नहीं हो सकी है । इनका कहना है कि सीएम ने डिग्री कॉलेज कोटी में ं इस चालू सत्र बीएड की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा पूरी न होने से जुन्गा क्षेत्र के युवाओं उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया है । इसी प्रकार कोटी में पुलिस चौकी और सतलाई में पटवार सर्कल खोलने, सीएचसी कोटी में दस बिस्तरों की व्यवस्था, सिविल अस्पताल जुन्गा में नेशनल एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाना सहित अनेक सड़कों के लिए करोड़ो रूपये की घोषणाएं की गई थी जोकि कोरी साबित हुई ।
इनका कहना है कि मंत्री बनने के उपरांत कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र में बीते तीन वर्षों के दौरान विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लग पाई है । हालांकि बीते 25 वर्षाें से कसंुपटी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व कायम है इसके बावजूद भी कसुंपटी विस पूरे प्रदेश में विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सबसे पिछड़ा निर्वाचन क्षेत्र है । डिग्री कॉलेज कोटी में बीते दस वर्षों से सांईस की कक्षाएं आरंभ नहीं हो सकी है और साईंस विषय में रूचि रखने वाले बच्चों को शिमला अथवा सोलन जाना पड़ता है। यही नहीं कांग्रेस सरकार में कसुपंटी विस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मंजूर नहीं किया गया है ।
तीन साल से कसुंपटी विस की सुध नहीं ली -पंचायत चुनाव आते ही नुक्कड़ सभाएं करने लगे मंत्री – कसुपंटी भाजपा का आरोप
Leave a comment
Leave a comment








