हमीरपुर: प्रदेश के केद्रीय कांगड़ा सहकारी बैंक में जल्द ही नई भर्तियां की जाएंगी। यह बात हमीरपुर पहुंचे कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक केसीसी के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने कही। पठानिया ने कहा पहले बैंक के एनपीए को बढाने के लिए 31 मार्च तक काम किया जाएगा और इसके साथ ही विभिन्न खाली पडे पदों को भरने के लिए भी भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि रिक्त पदों के होने के बावजूद कर्मचारी निष्ठा से काम कर रहे है जिससे बैंक का बढिया काम चल रहा है। वहीं कुलदीप पठानिया ने मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए जा रहे फैसलों की भी जमकर सराहना की है।
वहीं, प्रदेश सरकार के फैसलों पर कुलदीप पठानिया ने कहा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के फैसले सराहनीय है और लोकहित में मुख्यमंत्री फैसले ले रहे हैं जिसकी सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार के फैसलों पर मोहर लगेगी जिससे सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।