रिकांगपिओ, 04
किन्नौर की लड़कियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। ऐसे ही दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ी किन्नौर जिला के जानी गांव की सिमरन मेहता अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते सेना में लेफ्टिनेंट बनी है।

सिमरन मेहता की प्रारम्भिक पढ़ाई पालमपुर के निजी संस्थान से हुई, जबकि छठी से 12वी तक की पढ़ाई उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल निचार से की। बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखने वाली सिमरन ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के साथ-साथ अपने प्रथम प्रयास में ही एमएनएस की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सेना में एंट्री दी।
वर्ष 2017 में एमएनएस की प्रवेश परीक्षा के बाद सिमरन ने कंमाण्ड हॉस्पिटल (वायुसेना ) बैंगलोर से डिग्री हासिल की। वहीं वर्तमान में सिमरन बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट में बतौर लेफ्टिनेंट तैनात है। सिमरन के पिता वीरेंद्र मेहता कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कार्यरत है, जबकि माता सावित्री गृहणी है। सिमरन ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता सहित अध्यापकों को दिया है।







