शुक्रवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) कोटखाई में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय वशिष्ट ने की। बैठक में सर्वसम्मति से सुषमा चौहान को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। रिंकी, देवेंद्र, जोगेंद्र, सुभाष ,विद्या ,युद्धवीर सिंह को अभिभावकों की तरफ से एसएमसी का सदस्य चुना गया। शिक्षक वर्ग से भी रच्छपाल ब्रागटा, अशोक चौहान, संदीप शर्मा, नवीन किशोर और राजेश सरस्वत को सदस्य चुना गया।






