कुल्लू, 06 मार्च : रविवार सुबह जिला मुख्यालय के साथ लगते गांधीनगर में एक मकान में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में महिला भी झुलसी जिसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर में राजकुमार के रसोई घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जिस पर अग्निशमन के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। अग्निकांड में एक महिला आरती झुलस गई। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए ले गए, जिसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। अग्निकांड में राजकुमार का लगभग डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान भी बताया जा रहा है।
उधर, जिला की गड़सा घाटी के हवाई शियाह गांव में दोपहर को आग लगने से एक गौशाला में आग लगने की जानकारी मिली है। गौशाला के मालिक देवराज ने बताया कि गौशाला में बंधी गाय को बचा लिया गया है। जबकि ग्रामीण अपने स्तर पर गौशाला में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन के कर्मचारी भी वाहनों के साथ हवाई शियाह के लिए रवाना हो गए हैं।








