राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड परमाणु द्वारा श्रम मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से कुनिहार पँचायत के उच्चागांव के अनुसूचित जाति श्रमिको के लिए एक स्पेशल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम का शुभारम्भ सोमवार को पँचायत प्रधान राकेश ठाकुर ने किया तो वन्ही समापन अवसर पर मंगलवार को होटिक्लचर ऑफिसर बागवानी विभाग कुनिहार कमलेश कुमार मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दो दिवसीय प्रोग्राम में अनुसूचित जाति श्रमिको के लिए मुख्य प्रोग्राम संचालक जगदीश सिंह सीनियर शिक्षा अधिकारी द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं जिसमे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, श्रम योगी मनधन योजना, महिला विकास निगम की कल्याणकारी योजना, भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा दो दिवसीय प्रोग्राम में आजादी में स्वन्त्रता सेनानीयों के योगदान पर भी चर्चा की गई।
प्रोग्राम में उपप्रधान हरिदास भी मौजूद रहे। लगभग 40 श्रमिको ने प्रोग्राम में भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। पँचायत प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि 14 व 15 जुलाई को गांव नगर सिहांवां के अनुसूचित जाति श्रमिको के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।








