शिमला
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरिया अंब की छात्राओं ने लिया भाग।
लाडली फाउंडेशन जिला ऊना द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बेटियों की सुरक्षा हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरिया अंब में की गई। लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारीयों सोनिया मल्होत्रा , नवदीप राणा कंचन रायजादा नेहा , राधा ठाकुर ने बताया कि लाडली फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर के दिशा निर्देश हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरिया अंब के प्रधानाचार्य इंजीनियर प्रवेश शर्मा की अध्यक्षता में लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारीयों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरिया अंब के छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी सोनिया मल्होत्रा नवदीप राणा कंचन रायजादा नेहा , राधा ठाकुर ने बताया कि बेटियों को शिक्षा एवं सुरक्षा उपलब्ध करवाना यह एक नैतिक जिम्मेदारी है। यह हमें सिखाती है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और उन्हें हर अवसर पर समान अधिकार मिलना चाहिए। यदि हम बेटियों को सम्मान देंगे, तो वे न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे देश का भविष्य उज्जवल बनाएंगी।






