शिमला के जतोग छावनी के समीप आज सुबह एक बड़ी चट्टान गिर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इस भूस्खलन से साथ लगते आईपीएच पानी के टैंक सहित आप-पास के लोगों के घरों पर खतरा बना हुआ है। दरसल जतोग छावनी से सटे हथिनी की धार के समीप ही एक व्यक्ति अपने घर का निर्माण कार्य करवा रहा है। घर के निर्माण के लिए जमीन को खोदा जा रहा था।
जमीन की खुदाई के चलते नीचे का आधा हिस्सा लोगों के घरों की तरफ पहुच गया। भूस्खलन से एक बड़ी चट्टान और मलवा घर के सामने आ गया। जिससे साथ लगते आईपीएच.पानी की टंकी, बिजली व मकानों को खतरा बना हुआ है। आस-पास के लोगों में भी ख़ौफ़ का माहौल है। शिमला के उपनगर संजोली, पंथाघाटी, खलिनी में भी जगह जगह पेड़ व भूस्खलन हुआ है। जिससे सोमवार सुबह ही सड़को पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा।








