शिमला के लोअर खलीनी में भारी लैंडस्लाइड हुआ है. झंझिड़ी सड़क से बिहार गांव की सड़क तक पहुंचा लैंडस्लाइड. जिससे इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है. वहीं, पंथाघाटी-ब्योलिया सड़क पर लैंडस्लाइड होने से कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं. जिससे इस सड़क पर भी यातायात पूरा तरह से बंद हो गया है. इसके अलावा ढली बाईपास सड़क पर बाबा बालक नाथ मंदिर (फौजी ढाबा) के ऊपरी तरह लैंडस्लाइड हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. वहीं, सड़क पर अत्याधिक जलभराव हो गया है. जिससे यहां लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. शिमला में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जगह-जगह नुकसान हो रहा है.








