9 जुलाई के दिन एलआर ग्रुप में पांच कंपनियों ने छात्रों को नौकरी का सुनहरा अवसर प्रदान किया. जिसके चलते सी आइ ई एल के तहत भारत फरोज लिमिटेड, इम्पीरियल औटो, परिसीसन, एक्सीलेंस टेक्नोलॉजीज, क्रिटिवान टेक्नोलॉजीज ने छात्रों के साथ साक्षात्कार किया. इस प्लेसमेंट ड्राइव मे पॉलिटेक्निक, बीबीए, बीसीए के छात्रों ने भाग लिया.
लगभग नब्बे छात्रों ने अपनी किस्मत को आज़माया और अपनी नौकरी सुनिश्चित की.
इस उपलक्ष्य पर संस्थान के डायरेक्टर अकैडमिक डॉ पी.पी.शर्मा जी, सचि सिंह डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेल्फेयर, डिप्टी डायरेक्टर मार्केटिंग हुसैन जैदी और सभी विभागों के प्राचार्य डॉ आर.पी.नैनटा, डॉ निशा शर्मा, श्वेता गुप्ता, कंचन जसवाल भी मौजूद रहे.
इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी कंचन जसवाल पालीटेक्निक प्राचार्य को दी गई थी जो कि बहुत हर्षोल्लास से पूरी की गयी.
संस्थान के डायरेक्टर अकैडमिक डॉ पी.पी. शर्मा जी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. और छात्रों को आश्वासन दिया कि एलआर ग्रुप हमेशा छात्रों के लिए ऐसे मौके आयोजित करता रहेगा.






