शिमला 01 अक्तूबर । जिला स्तरीय दशहरा मेला जुन्गा के आयोजन हेतू ग्राम पंचायत भड़ेच के प्रधान मदन मोहन ठाकुर ने 51 हजार रूपये का दान दिया है जोकि मेले के आयोजन में सर्वाधिक योगदान दिया गया है । जिसके लिए मेला अधिकारी एवं तहसीलदार जुन्गा नारायण वर्मा ने आभार व्यक्त किया है । उन्होने बताया कि दशहरा मेले का आयोजन में जुन्गा क्षेत्र के लोगों का सहयोग रहता है तथा यह मेला स्थानीय लोगों रचनात्मक योगदान से पूर्ण होता है । लोगों से एकत्रित की गई राशि का उपयोग मेले में लंका दहन, कुश्ती, कबडडी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर व्यय किया जाता है । उन्होने क्षेत्र के लोगों से मेले के आयोजन हेतू उदारता से दान करने की अपील की है ताकि मेले का आयोजन और बेहतरीन ढंग से किया जा सके ।








